Move to Jagran APP

घर में घुसे चोरों ने प्रोफेसर पुत्र को मारी गोली, जख्मी

बेगूसराय। शुक्रवार की अलसुबह नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला राजेंद्र नगर में चोरी के दौरान अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डा. शैलेश कुमार सिन्हा के 37 वर्षीय पुत्र मिसाल सिन्हा को गोली मार दी गई। गोली मिसाल के पेट में लगी है और वे घायल होकर गिर गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 06:23 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 06:23 PM (IST)
घर में घुसे चोरों ने प्रोफेसर पुत्र को मारी गोली, जख्मी
घर में घुसे चोरों ने प्रोफेसर पुत्र को मारी गोली, जख्मी

बेगूसराय। शुक्रवार की अलसुबह नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला राजेंद्र नगर में चोरी के दौरान अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डा. शैलेश कुमार सिन्हा के 37 वर्षीय पुत्र मिसाल सिन्हा को गोली मार दी गई। गोली मिसाल के पेट में लगी है और वे घायल होकर गिर गए। गोली की आवाज सुन कर घर के अन्य लोगों के जगने पर दो की संख्या में रहे चोर मौके से भाग निकले। गंभीर हालत में घायल को कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। चिकित्सक क्षतिग्रस्त आंत का इलाज कर जान बचाने के प्रयास में लगे हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार की तड़के करीब ढाई बजे दो की संख्या में हथियारबंद बदमाश चोरी की नीयत से घुसे थे। उक्त परिवार मकान के पहले मंजिल पर रहते हैं। चोर ग्राउंड फ्लोर के ग्रिल का ताला तोड़ कर ऊपरी मंजिल तक पहुंचे और कमरों में रखी अलमारी तोड़ने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में कमरे में सो रहे मिसाल और उनकी पत्नी की नींद खुल गई। मिसाल के उठते ही चोरों ने गोली चला दी। गोली चलने के बाद दोनों चोर मकान के पीछे से दीवार फांद कर फरार हो गए। आनन फानन में स्वजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी है। घटना के बाद इंटरनेट मीडिया के विभिन्न ग्रुप में शहर में बढ़ते अपराध व पुलिस की नाकामी की चर्चा जोर शोर से हो रही है।

पुलिस ने की मौके पर जांच पड़ताल :

नगर थाना पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिचित मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए शहर में बढ़ते अपराध पर चिता जाहिर की है। इस संबंध में नगर थानेदार ने बताया कि चोरी के दौरान गोली मारी गई है। चोरों का सुराग तलाशने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। घायल का आपरेशन चल रहा है। फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज के कार्रवाई होगी। मोहल्ले के अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास :

गुरुवार की रात चोरों ने राजेन्द्र नगर स्थित कई मकानों में चोरी का प्रयास किया है। चोरों ने डा. शैलेश कुमार सिन्हा के पड़ोसी चिकित्सक सुमित कुमार वर्मा के घर की खिड़कियों की कुंडी उखाड़ व ग्रिल काट कर चोरी का प्रयास किया गया है। चिकित्सक पटना में प्रैक्टिस करते हैं और कल ही पटना से बेगूसराय स्थित अपने घर आए थे। उन्होंने शहर में अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर चिता जाहिर की है। घटना से मोहल्लेवासी हतप्रभ हैं वहीं शहर में दहशत का माहौल है।

अधिकांश चोरी के मामलों में पुलिस के हाथ खाली :

शहर समेत आसपास के इलाकों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे में पुलिस की नाकामी के कारण चोरों समेत अन्य अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। गाछी टोला स्थित बड़े संवेदक के घर हुई चोरी, कचहरी रोड स्थित मोबाइल दुकान में चोरी, कचहरी रोड स्थित सिंह मार्केटिग काम्प्लेक्स में हुई चोरी, हाल में फल मंडी के समीप स्थित अयोध्या नगर में हुई चोरी जैसे अनेकों मामलों में पुलिस ना तो चोरों का सुराग तलाश सकी है और ना ही चोरी के सामान की बरामदगी ही हुई है। राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत बुद्धिजीवियों ने की निदा:

अवकाश प्राप्त प्रोफेसर के घर चोरी के प्रयास के दौरान हुई गोलीबारी की घटना की चहुंओर निदा हो रही है। शहर में उक्त घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में पीड़ित के शुभचितक समेत राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता निजी नर्सिंग होम पहुंच उनका हाल चाल जाना है। घायल के स्वजनों से मिलने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि, भाजपा नेता सह अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर, युवा भासपा के युवा सचिव राजकुमार, शिक्षक नेता प्रो. लाल बहादुर सिंह समेत अन्य लोगों ने एसपी अवकाश कुमार से जांच कर कार्रवाई की मांग की है, जिससे आम लोगों का पुलिस पर विश्वास कायम रह सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.