विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: महंगा मोबाइल खरीदने के बाद बाइक की जिद करने लगा किशोर, पिता ने किया मना तो फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

Published: Wed, 27 Dec 2023 05:21 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 27 Dec 2023 05:37 PM (GMT+05:30)

बेगूसराय में एक किशोर ने बाइक नहीं मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के श्याम ...और पढ़ें

बाइक नहीं मिलने पर किशोर ने की आत्महत्या। (सांकेतिक फोटो)
बाइक नहीं मिलने पर किशोर ने की आत्महत्या। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. बाइक नहीं मिलने से नाराज किशोर ने की खुदकुशी।
  2. पिता ने बाइक खरीदने से कर दिया था मना।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय में एक किशोर ने जिद पूरा नहीं होने के कारण गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के हरदिया वार्ड 10 की है। मृतक की पहचान श्याम किशोर शर्मा के 17 वर्षीय पुत्र पिंटू शर्मा के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में सरपंच प्रतिनिधि मो. आजाद ने बताया कि श्याम शर्मा का बेटा पिंटू शर्मा काफी जिद्दी स्वभाव का था। कुछ दिन पहले ही पिता से 30,000 का मोबाइल खरीदवाया था।

इसके बाद बाइक खरीदने की जिद कर रहा था। कल भी उसने अपने पिता को हर हाल में बाइक खरीद कर देने को कहा। आर्थिक स्थिति को देखते हुए श्याम शर्मा उसकी जरूरत पूरी करने में सक्षम नहीं थे, इसलिए उन्होंने बाइक खरीदने से मना कर दिया था।

सोने गया और फंदे से लटक गया

उन्होंने आगे बताया कि श्याम शर्मा का दो जगह घर है। परिवार के लोग नए घर में रहते थे, जबकि पिंटू काली मंदिर के समीप स्थित पुराने घर में सोता था। रात में वह खाना खाकर अपने पुराने घर पर सोने गया। सोने जाने के कुछ देर बाद ही वह गले में फंदा लगाकर छत से झूल गया।  ड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना स्वजनों को दिया।  इसके बाद हड़कंप मच गया।

क्या बोले स्थानीय थानाध्यक्ष ?

मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि रात में एक किशोर द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Lalan Singh के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज, JDU में होगा 'बड़ा खेला'? Nitish Kumar के मंत्री ने बता दी सारी बातें

Bihar News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से तीन जगह जुड़ेगा बक्सर, बिहार से दिल्ली की यात्रा हो जाएगी एकदम आसान