VIDEO: पंचायत के तालिबानी फरमान पर पीटा गया टीचर, आशिकमिजाजी में हुआ बुरा हाल
बिहार के बेगूसराय में एक निजी काेचिंग संचालक छात्राओं को रंगीन व अश्लील मैसेज भेजता था। इसकी जानकारी होने पर पंचायत बैठी। पंचायत के फैसले पर उसका बुरा हाल कर दिया गया।
बेगूसराय [जेएनएन]। एक कोचिंग संचालक अपनी ही छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजता था। मना करने के बावजूद जब उसकी हरकतों में कमी नहीं आई तो छात्राओं ने स्वजनों से शिकयत की। मामले पर गांव के पंचायत बैठी। पंचायत ने तालिबानी फैसला करते हुए कोचिंग संचालक को डंडों से पीटने का फरमान सुनाया। खुद मुखिया ने भी उसे जमकर पीटा। बिहार के बेगूसराय स्थित नावकोठी थाना इलाके की इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। अब पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
वायरल वीडियो में मुखिया कर रहा पिटाई
मिली जानकारी के अनुसार नावकोठी के मुजफ्फरा मुसहरी के पास 'सक्सेस क्लासेस' कोचिंग संस्थान का संचालन करने वाले शिक्षक प्रशांत कुमार की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में हसनपुर बागर पंचायत के मुखिया विजय पासवान डंडे से शिक्षक की पिटाई करता दिखाई दे रहा है। शिक्षक पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप है। कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं ने अपने स्वजनों को इसकी जानकारी दी थी।
अरे! मुखियाजी क्या कर रहे हैं?
बिहार के बेगूसराय में एक कोचिंग संचालक प्रशांत कुमार पर अपने संस्थान की छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप का है। इसपर पंचायत बैठी तो मुखियाजी को गुस्सा आ गया। फिर डंडे से कैसे कानून तार-तार हुअा, देखिए... pic.twitter.com/vrMKXeab4d — AMIT ALOK (@amitalokbihar) November 24, 2019
पंचायत ने किया गैरकानूनी फैसला
घटना की जानकारी होने के बाद नाराज घरवालों ने पंचायत कर दरवाजा खटखटाया। वहां आरोपित को बुलाया गया। पंचायत ने कानून हाथ में लेकर आरोपित शिक्षक को पीटने का फैसला किया। इसके बाद मुखिया ने भी उसे जमीन पर गिराकर डंडे से पीटा। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शिक्षक ने की कार्रवाई की मांग
कहा जा रहा है कि यह वीडियो मुजफ्फर मुसहरी का है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक प्रशांत कुमार ने मुखिया का चुनाव भी लड़ा था। उसने खुद को बेकसूर बतो हुए हसनपुर बागर पंचायत के मुखिया विजय पासवान पर कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
नावकोठी थाना पुलिस ने वीडियो के वायरल होने की बात कही है। साथ ही इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात भी कही।