ओपीडी ठप, इलाज को अस्पतालों में भटकते रहे मरीज
बेगूसराय : आरा में चिकित्सकों से दुर्व्यवहार मामले को ले भासा और आइएमए ने राज्यभर में सभी सरकारी अ
बेगूसराय : आरा में चिकित्सकों से दुर्व्यवहार मामले को ले भासा और आइएमए ने राज्यभर में सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप रखने का निर्णय लिया। वहीं राज्य कार्यकारिणी ने इमरजेंसी सेवा बहाल रखने का आहवान किया था। राज्य कार्यकारिणी के इसी निर्देश के आलोक में बेगूसराय जिला के सभी सरकारी अस्पतालों में बुधवार को ओपीडी सेवा ठप रही। परिणाम स्वरूप जिला के हजारों लोगों को आज बिना इलाज कराए ही अस्पसतालों से बैरंग वापस लौटना पड़ा। आइएमए के जिला अध्यक्ष डॉ.हरेराम ¨सह ने इस हड़ताल को पूर्णत: सफल बताया है। सदर अस्पताल में घंटों भटकते रहे मरीज
बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल के कारण सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में अपना इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज इधर से उधर भटकते रहे। सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने के लिए पहुंची हेमरा की ¨बदा देवी, रतनपुर की रागिनी देवी,, वहीं अपना इलाज कराने के लिए पहुंचे रजौड़ा के राम प्रवेश महतो,भर्रा की सुदमा देवी, रामरती देवी आदि ने बताया कि हमलोग सुबह के साढ़े आठ बजे से ही डॉक्टर को दिखाने के लिए बैठे हैं। काउंटर बंद है पूर्जा नहीं कट रहा है। स्टाफ कहते हैं कि डॉक्टर आज हड़ताल कर दिए हैं। हमलोगों को बिना इलाज कराए ही घर लौटना पड़ रहा है। हमलोगों को अगर पहले से इस हड़ताल की जानकारी होती तो आते ही नहीं। यही हाल यहां के शिशुरोग विभाग, महिला रोग विभाग, चर्मरोग विभाग, आंख,कान नाक गला विभाग,सहित अन्य ओपीडी में भी कार्य ठप रहा।
जिला स्वास्थ्य समिति से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन जिला में सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी में लगभग 35 सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया जाता है। कहते हैं आइएमए अध्यक्ष
डॉक्टरों की हड़ताल के संबंध में आइएमए के अध्यक्ष डॉ. हरेराम ¨सह ने बताया कि आरा में चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार मामले को लेकर संपूर्ण बिहार में आज सरकारी सभी अस्पतालों के चिकित्सक हड़ताल पर रहे जिससे कहीं भी ओपीडी सेवा नहीं हो पायी। है। राज्य नेतृत्व के निर्देश पर आगे की रणनीति तय होगी।