शिवशंकर बने रजौड़ा पंचायत के उप मुखिया
बेगूसराय। सदर प्रखंड सभागार में रजौड़ा पंचायत के उप मुखिया पद के मतदान के बाद लॉटरी के आधार पर शिवशंक
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 05:00 PM (IST)
बेगूसराय। सदर प्रखंड सभागार में रजौड़ा पंचायत के उप मुखिया पद के मतदान के बाद लॉटरी के आधार पर शिवशंकर पोद्दार उप मुखिया चुने गए। बीडीओ डॉ. अभिजीत चौधरी ने बताया कि उप मुखिया पद के लिए दो उम्मीदवार थे। उम्मीदवार वार्ड 9 से शिवशंकर पोद्दार और वार्ड 11 के वार्ड सदस्य सेन्टू कुमार को मतदान में 6-6 मत प्राप्त हुए। लॉटरी के आधार पर शिवशंकर पोद्दार को एक मत मिला और उन्हें विजयी घोषित किया गया।
बीडीओ ने कहा कि पूर्व उप मुखिया जयजय राम को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से मतदान में पद से हटना पड़ा था। शिवशंकर पोद्दार को जीत के बाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें