राजेन्द्र दास बने रालोसपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम बिहार
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा ने की। बैठक में पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव ने राजेन्द्र दास को प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक को संबोधित करते हुए अमरजीत यादव ने कहा कि रालोसपा जनहित के मुद्दे पर कार्य करती है। कहा, पार्टी अब हल्ला बोल, दरवाजा खोल कार्यक्रम चलाएगी। जिसमें बुद्धिजीवियों की भागीदारी अहम होगी। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि अच्छे लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं और पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इससे समाज को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मौके पर पार्टी नेता संजू प्रिया, बाबू साहेब राजपूत, हरेकृष्ण ¨सह, अजीत कुशवाहा, विधान प्रियरंजन, विवेक पाठक आदि भी मौजूद थे।