वृक्ष हमारे जीवन का आधार है : भूमिपाल राय
वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह वृक्ष में रक्षा सूत्र बांध कर पौधा लगाने और पेड़ बचाने का संकल्प लिया।
बेगूसराय। वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह वृक्ष में रक्षा सूत्र बांध कर पौधा लगाने और पेड़ बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बरौनी में वृक्ष में रक्षा सूत्र बांध कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय ने कहा, वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। वृक्ष के बगैर मानव जीवन का संसार में कोई अस्तिव नहीं है। अगर हमें पर्यावरण को बचाना है तो अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना होगा। साथ ही वृक्षों को कटने से रोकना होगा। इस अवसर पर फलदार पौधे का वितरण किया गया। मौके पर महासचिव मुकेश राय, बरौनी प्रखंड जदयू अध्यक्ष शंभू कुमार ¨सह, अशोक ¨सह, मुकेश कुमार ¨सह, सरिता देवी, मंटुन कुमार, विजय दास, देवनारायण पंडित, मो. मुस्ताक, राममूर्ति ¨सह, ब्रजेश कुमार, मुरारी, अजय कुमार ¨सह, सुमन राय, संतोष कुमार, सुरेंद्र ¨सह आदि ने वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधे।