पेड़ से लटका मिला रजौड़ा के युवक का शव
बेगूसराय। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खहार बहियार में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका ह
बेगूसराय। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खहार बहियार में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा निवासी स्व. कीटर तांती का पुत्र 26 वर्षीय संतोष कुमार बताया जा रहा है। संतोष के भाई राजेश तांती ने बताया कि संतोष मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह अक्सर घर में ही रहा करता था। बुधवार की शाम को वह घूमने के लिए बाहर जाना चाहा तो मां ने उसे जाने से रोका। लेकिन वह घर से निकल गया और रात्रि में वापस घर नहीं लौटा। घर के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की। गुरुवार की सुबह लोगों ने उसके मौत की सूचना दी। इस दौरान राजेश ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि कि संतोष ने स्वयं खुदकुशी कर ली होगी।
इधर मुफसिल थानाध्यक्ष राज बिदु प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के मूल कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मालूम हो कि बुधवार की सुबह में भी सिघौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बहियार में भी एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। हालांकि यहां पर युवक की हत्या कर शव को फिर से लटकाया गया था। हालांकि पुलिस उक्त मामले में अब तक अंधेरे में ही तीर चला रही है।