रेड लाइट एरिया में छापेमारी, दो कमरा सील
बलिया बेगूसराय। शनिवार को पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में बलिया थाना क्षेत्र छोटी बलिया सत्तीचौड़ा स्थित रेड लाइट एरिया के संचालक शंकर खलीफा के दो कमरों को सील किया गया है। उक्त कार्रवाई रेड लाइट एरिया में पूर्व में की गई छापेमारी के दौरान देह व्यापार कराने के मिले साक्ष्य व अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त किशोरियों व महिलाओं की बरामदगी के आलोक में न्यायालय के आदेश पर की गई है।
बलिया, बेगूसराय। शनिवार को पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में बलिया थाना क्षेत्र छोटी बलिया सत्तीचौड़ा स्थित रेड लाइट एरिया के संचालक शंकर खलीफा के दो कमरों को सील किया गया है। उक्त कार्रवाई रेड लाइट एरिया में पूर्व में की गई छापेमारी के दौरान देह व्यापार कराने के मिले साक्ष्य व अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त किशोरियों व महिलाओं की बरामदगी के आलोक में न्यायालय के आदेश पर की गई है। बलिया एसडीओ डा. उत्तम कुमार ने अनुमंडल कार्यपालक सह दंडाधिकारी शीला नाथ सिन्हा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष शम्भू प्रसाद यादव, पुअनि उदय शंकर कुमार पुलिस बल व महिला पुलिस बल के साथ कार्रवाई की।