विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय के सलौना में रुकेगी पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, लोगों के विरोध के बाद रेलवे का बड़ा फैसला

Published: Mon, 17 Aug 2026 02:01 PM (IST)

सलौना स्टेशन पर अब पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन रुकेगी, जिसका परिचालन मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह फैसला लोगों ...और पढ़ें

बखरी अनुमंडल मुख्यालय के अमृत भारत स्टेशन सलौना पर ट्रेनों के ठहराव के लिए बैठक करते सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता।

बखरी अनुमंडल मुख्यालय के अमृत भारत स्टेशन सलौना पर ट्रेनों के ठहराव के लिए बैठक करते सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता।

HighLights

  1. पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का सलौना में ठहराव शुरू।

  2. लोगों के आक्रोश के बाद रेलवे ने लिया यह फैसला।

  3. क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगी अब बड़ी सुविधा।

संवाद सहयोगी, बखरी (बेगूसराय)। पूर्णि‍या कोर्ट से पाटलिपुत्र तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अब समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के महत्वपूर्ण सलौना स्टेशन पर भी रुकेगी।

इस ट्रेन का परिचालन मंगलवार से होने जा रहा है। हालांकि आरंभ में इस ट्रेन का ठहराव अमृत भारत स्टेशनों में शामिल सलौना में नहीं था।

लोगों के आक्रोश को देखकर बदला फैसला 

रेलवे द्वारा जारी सूची में सलौना का नाम नहीं देख क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। रविवार की सुबह क्षेत्र के बड़ी संख्यां में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सलौना स्टेशन पहुंचे।

लोगों ने एक बैठक कर अपना विरोध जताया और इसकी सूचना रेल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ने इसकी जानकारी रेल मुख्यालय हाजीपुर को दी।

जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रेन के सलौना में ठहराव की अधिसूचना जारी कर दी गई। जिसके अनुसार 03215 नंबर की उक्त अप ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से चलकर 13:36 मिनट पर सलौना पहुंचेगी।

जबकि 03216 नंबर की डाउन ट्रेन पटना से चलकर 3:12 मिनट पर सलौना में रुकेगी। इधर पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र एक महीने के लिए रात्रिकालीन इस ट्रेन के सलौना स्टेशन पर ठहराव की घोषणा के साथ ही बैठक में मौजूद लोगों ने इसका स्वागत किया।

कई अन्‍य ट्रेनों के लिए जारी रहेगा संघर्ष 

लोगों ने कहा कि इससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि बैठक में एनजेपी - आनंद विहार 15725/26, चंपारण हमसफर 15705/06, पनवेल अमृत भारत 11031/32 जैसे एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में दिलीप केशरी, कमलेश कंचन, पूर्व सभापति संगीता राय, तुफैल अहमद खान, राजेश अग्रवाल, विकास वर्मा, जवाहर राय, जयदेव सान्याल, राजू कुशवाहा, परमानंद राय, रामचंद्र साहनी, प्रिंस सिंह, गोपाल शर्मा, संतोष गुड्डू, गौरव केशरी, रामदयाल केशरी, अबू सईद खान, निशांत वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विचार रखे।