जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ
केशावे पंचायत वार्ड 13 से निर्विरोध निर्वाचित पंच ब्रजकिशोर ¨सह को पंचायत आम चुनाव में निर्वाचित पंचों ने प्रखंड परिसर स्थित शहीद नीरज भवन में बुधवार को सर्वसम्मति से उप सरपंच चुन लिया।
(बेगूसराय) : केशावे पंचायत वार्ड 13 से निर्विरोध निर्वाचित पंच ब्रजकिशोर ¨सह को पंचायत आम चुनाव में निर्वाचित पंचों ने प्रखंड परिसर स्थित शहीद नीरज भवन में बुधवार को सर्वसम्मति से उप सरपंच चुन लिया। निर्विरोध निर्वाचित उप सरपंच ब्रजकिशोर ¨सह, सिमरिया-एक वार्ड 10 के वार्ड सदस्य पद से निर्विरोध निर्वाचित वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार तथा प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायत की वार्डो से निर्विरोध निर्वाचित हुए 23 पंचों को पद व गोपनीयता के साथ साथ हर घर में शौचालय का निर्माण कराने की शपथ निर्वाची पदाधिकारी बरौनी सह बीडीओ ओम राजपुत ने दिलाई। शपथ लेने वालों में अमरपुर पंचायत वार्ड एक से महेंद्र राय, हाजीपुर वार्ड दो से सुधा देवी, वार्ड आठ से सोनी देवी, सिमरिया-एक वार्ड 10 से वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार, पंच पद पर वार्ड चार से अनिता देवी, वार्ड पांच से वंदना देवी, वार्ड 11 से मंजू देवी, मल्हीपुर दक्षिणी वार्ड 10 से सोनी कुमारी, 11 से जमाला देवी, बथौली वार्ड 12 से कौशल्या देवी, पपरौर वार्ड 11 से नजमा खातून, मल्हीपुर उत्तरी वार्ड पांच से संजीत महतो, महना वार्ड नौ से चंपा देवी, मोसादपुर वार्ड वार्ड तीन से रिजवाना खातून, नुरपुर पंचायत वार्ड एक से राधा देवी, वार्ड दो से हीरा देवी, वार्ड 11 से कविता देवी, वभनगामा पंचायत वार्ड दो से श्रवण भगत, वार्ड पांच से सीताराम पासवान, वार्ड सात से पूनम देवी, केशावे पंचायत के वार्ड सात से एकता कुमारी, वार्ड 10 से रामचंद्र महतो, वार्ड 13 से ब्रजकिशोर ¨सह, वार्ड 14 से वीणा देवी का नाम शामिल है। गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव तथा उप चुनाव 2016 के बावजूद भी बरौनी प्रखंड के मैदा वभनगामा पंचायत की वार्ड सात केशावे पंचायत का वार्ड आठ व मल्हीपुर उत्तरी के वार्ड तीन में अब भी पंच का पद पर रिक्त रहा।