जाप ने फूंका मेयर व नगर आयुक्त का पुतला
बेगूसराय। बेगूसराय में डेंगू के बढ़ते प्रकोप और नगर निगम के द्वारा एंटी लारवा का छिड़काव नहीं कराए ज
बेगूसराय। बेगूसराय में डेंगू के बढ़ते प्रकोप और नगर निगम के द्वारा एंटी लारवा का छिड़काव नहीं कराए जाने से आक्रोशित जाप के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ट्रैफिक चौक पर मेयर और नगर आयुक्त का पुतला दहन किया। कार्यकर्ता मो. जलाल और मो. शौकत की डेंगू से हुई मौत पर आक्रोशित थे।
नेताओं ने कहा कि डेंगू के कारण बेगूसराय त्राहिमाम कर रहा है। लोग दहशत के साए में जीने को विवश हैं। डेंगू के सैकड़ों मरीज प्राइवेट क्लीनिक और पटना में जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। 10 दिनों से एंटी लारवा रखा हुआ है।
अगर दो दिनों के अंदर शहर में एंटी लारवा का छिड़काव नहीं हुआ तो जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता रेल और सड़क दोनों का चक्का जाम करने का काम करेंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष संजय यादव, समीर ¨सह चौहान, अंजय पासवान, अमित प्रभाकरण, अर¨वद यादव, प्रभात कुमार ¨पटू, ओम प्रकाश साहू, बिरजू कुमार, धनंजय ¨सह, संजीव कुमार, र¨वद्र यादव, बंकेश पासवान, संजीव सुमन, पवन कुमार, सुबोध पासवान सहित अन्य मौजूद थे।