सबके के लिए नजीर है विष्णुपुर चतुर्भुज का सुंदर पोखर
बेगूसराय। नगर निगम के वार्ड संख्या 17 स्थित विष्णुपुर चतुर्भुज पोखर शहर के लिए ही नहीं यह आज के जमान
बेगूसराय। नगर निगम के वार्ड संख्या 17 स्थित विष्णुपुर चतुर्भुज पोखर शहर के लिए ही नहीं यह आज के जमाने में सबके लिए नजीर है। यह न सिर्फ छठ पूजन के लिए मशहूर है बल्कि इसकी साफ-सफाई और सुंदरता सभी को प्रेरित करने वाला है। महापर्व छठ के मौके पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर की आराधना करने पहुंचते हैं। बिजली की शानदार व्यवस्था और ऊपर से सालों भर साफ सुथरा पानी इसकी विशेषताओं में है। यही कारण है कि यह मार्निंग वाकरों की भी पहली पसंद है। न ही सूखता न गंदा होता है पोखर का पानी इस पोखर का पानी न सूखता है न ही गंदा होता है। पानी सूखने की स्थिति में इसमें मोटर पंप से पानी भरा जाता है। पोखर परिसर में कहीं भी न कागज है न पॉलीथिन। इसकी इस चमक में स्थानीय वार्ड पार्षद सह पूर्व मेयर संजय कुमार का हाथ है। स्थानीय लोग भी इसकी सुंदरता बरकरार रखने में सहयोग करते हैं। कहते हैं वार्ड पार्षद-
यह पोखर शुरू से ही सामाजिक स्थल रहा है। पार्क और फूल की देखभाल करना स्थानीय लोगों ने अपनी जिम्मेदारी समझी है। पोखर साफ है और इसमें पल रही मछली लोगों को यहां आने को बाध्य करती हैं। स्थानीय लोग भी पोखर के संरक्षण के लिए सजग हैं। उन्होंने कहा कि हाल में डीएम राहुल कुमार ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण में पहुंच इसे पर्यटक स्थल बनाने की बात कही है।
संजय कुमार, वार्ड पार्षद