Move to Jagran APP

राष्ट्रहित के कार्यों में हिस्सा लें कार्यकर्ता

बेगूसराय। रविवार को भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक स्थानीय मां चित्र मंदिर के सभागार में हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 10:54 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 10:54 PM (IST)
राष्ट्रहित के कार्यों में हिस्सा लें कार्यकर्ता
राष्ट्रहित के कार्यों में हिस्सा लें कार्यकर्ता

बेगूसराय। रविवार को भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक स्थानीय मां चित्र मंदिर के सभागार में हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता का पूजन, पार्टी संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि सांगठनिक रूप से मंडल इकाई महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को संगठन के नाते समाज एवं राष्ट्र के कार्यों में आगे बढ़ कर काम करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी छह एवं सात फरवरी को दो दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग बखरी नगर में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति, नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराएंगे। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष अमरनाथ पाठक ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी को लगभग 72 हजार वोट प्राप्त हुए। कुछ वोटों से हमारी हार अवश्य हुई है, परंतु हार से हम हताश नहीं बल्कि हमारा हौसला और बढ़ा है। नगर पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र तथा बिहार में एनडीए की सरकारें जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने का काम कर रही है। पूर्व प्रत्याशी और अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामशंकर पासवान ने कहा कि जनता की सेवा ही उनके लिए सर्वोपरि है। किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन सिंह ने पैक्स एवं व्यापार मंडल की स्थिति की चर्चा करते हुए बखरी में किसानों के हित में कृषि उत्पादन संगठन की स्थापना एवं उसकी कार्यशीलता की चर्चा की। बैठक को जिला मंत्री बबलेश पार्थसारथी, पूर्व मुख्य पार्षद व जिला उपाध्यक्ष सरिता साह, पार्षद व महिला मोर्चा अध्यक्ष बेबी केसरी, जिला उपाध्यक्ष गौतम सदा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष परवेज आलम, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी विनोद राम, प्रियाशु रघुवंशी, युवा मोर्चा महामंत्री रवि पोद्दार, चितरंजन उर्फ साहेब सिंह, हेमंत कुमार वसंत आदि ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री कृष्ण मोहन पोद्दार ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.