जिला जज समेत छह न्यायालय में होगा फिजिकल कोर्ट
बेगूसराय। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. शमीम अख्तर ने एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए अब बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के छह कोर्ट को फिजिकल रूप से चलाने का आदेश जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला जज मोहम्मद शमीम अख्तर ने अब अपने कोर्ट को मंगलवार गुरुवार एवं शनिवार को फिजिकल रूप से चलाएंगे।
बेगूसराय। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. शमीम अख्तर ने एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए अब बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के छह कोर्ट को फिजिकल रूप से चलाने का आदेश जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला जज मोहम्मद शमीम अख्तर ने अब अपने कोर्ट को मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को फिजिकल रूप से चलाएंगे। जबकि बचे हुए दिन में वर्चुअल कोर्ट चलाएंगे। वहीं परिवार न्यायालय सोमवार, बुधवार और शुक्रवार, एडीजे द्वितीय एवं विशेष न्यायाधीश एक्साइज मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार, सीजेएम सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार और सबजज प्रथम मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को फिजिकल कोट चलाएंगे। जबकि शेष दिन वर्चुअल कोटा चलाएंगे। जिला जज का प्रशासनिक आदेश जारी होते ही जिला एवं सेशन और अधिवक्ता संघ के सदस्यों में खुशी देखी गई। उनके इस कार्य की दोनों संघ के सदस्यों ने सराहना की है।