दहेज हत्याकांड में आरोपी जेठ गिरफ्तार
बेगूसराय। बलिया थाना में दर्ज दहेज हत्याकांड में मृतका के जेठ कमालपुर दियारा निवासी उमेश महतो के पुत्र संजीत कुमार को थानाध्यक्ष रामनिवास ने घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बेगूसराय। बलिया थाना में दर्ज दहेज हत्याकांड में मृतका के जेठ कमालपुर दियारा निवासी उमेश महतो के पुत्र संजीत कुमार को थानाध्यक्ष रामनिवास ने घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते रविवार को कमालपुर दियारे में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई थी। नवविवाहिता 20 वर्षीय रेखा देवी की शादी कमालपुर दियारा निवासी टिकू कुमार महतो से नौ महीने पहले हुई थी। रविवार को उनके साथ मारपीट करने के बाद गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई। मृतका के पिता बलिया नूरजमांपुर पंचायत के आंबेडकर नगर निवासी सोनेलाल महतो ने बलिया थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में पति, सास-ससुर, जेठ- जेठानी को आरोपी बनाया गया था। विवाहिता की हत्या के बाद से सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुप्त सूचना पर घटना के दूसरे दिन ही आरोपी सास जीरा देवी व घटना के तीसरे दिन मिर्जापुर दियारा निवासी जेठ संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।