कृषि वैज्ञानिकों ने दी बनधिनयां घास से नुकसान की जानकारी
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने प्रधान वैज्ञानिक सह प्रभारी डा.एस.बी.¨सह के निर्देशन में नौलक्खा मंदिर में सफाई अभियान चलाया।
बेगूसराय । स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने प्रधान वैज्ञानिक सह प्रभारी डा.एस.बी.¨सह के निर्देशन में नौलक्खा मंदिर में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर आसपास के लोगों को सफाई के महत्व की जानकारी दी गई। अभियान के क्रम में वैज्ञानिक श्री ¨सह ने बनधनिया घास से होने वाले नुकसान की विशेष जानकारी देकर मंदिर परिसर से बनधनियां घास की सफाई अभियान पर जोर दिया। इस मौके पर तकनीकी कर्मचारी राहुल, कमल वत्स, रविन्द्र कसाना, प्रियम, चंचल, शोध सहायक अरविन्द कुमार, रजनीश जी, प्रमोद कुमार, संजीव ¨सह, छोटू कुमार, आजाद कुमार झा, भगलू पासवान समेत कई स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।