Move to Jagran APP

ससुराल से प्रताड़ित दामाद की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

बेगूसराय। बुधवार की सुबह सिघौल ओपी क्षेत्र के लड़ुआरा में घरजमाई बन कर रह रहे कटिहार निवासी अलाउद्दीन के 36 वर्षीय पुत्र मो. मुकर्रम की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। ससुराल पक्ष के लोगों पर दामाद की हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आरोपित के घर पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने अपने घर में बंद होकर अपनी जान बचाई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 07:05 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:13 AM (IST)
ससुराल से प्रताड़ित दामाद की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप
ससुराल से प्रताड़ित दामाद की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

बेगूसराय। बुधवार की सुबह सिघौल ओपी क्षेत्र के लड़ुआरा में घरजमाई बन कर रह रहे कटिहार निवासी अलाउद्दीन के 36 वर्षीय पुत्र मो. मुकर्रम की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। ससुराल पक्ष के लोगों पर दामाद की हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आरोपित के घर पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने अपने घर में बंद होकर अपनी जान बचाई। खुदकशी की जानकारी पर पहुंचे डीएसपी राजन सिन्हा ने ग्रामीणों के आरोपों की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मृतक को प्रताड़ित किए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने हत्या व साक्ष्य छिपाने के लिए खुदकशी का रूप दिए जाने की आशंका को खारिज नहीं किया है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार मो. मुकर्रम की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। ससुराल पक्ष के लोग लड़आरा में पिछले आठ वर्ष से बसे हैं। मृतक भी अपने ससुराल में ही रहता था। मंगलवार की रात उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने ही इसकी जानकारी मृतक के घर वालों को दी। मृतक के गले पर काला दाग पाया गया है और उसके हाथ और पैर भी बंधा था। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया। ससुराल पक्ष के मो. महबूब, पत्नी अफशरून खातून, सास शोफिना खातून ने घर में कैद होकर अपनी जान बचाई। वहीं पुलिस के आने पर उनकी जान बचाई जा सकी। मौके से ससुर जुल्फकार फरार बताया जाता है। मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिदु प्रसाद सिंह, सिघौल ओपीध्यक्ष मनीष कुमार समेत अन्य लोगों ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कर शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण करा स्वजनों को सौंप दिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हाल में बेचे गए ई रिक्शा के तीस हजार की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसे बराबर प्रताड़ित किया करते थे। मृतक की मां ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में डीएसपी श्री सिन्हा ने बताया कि अन्त्यपरीक्षण के बाद ही मौत के कारणों को खुलासा होगा। मृतक के स्वजनों के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.