Move to Jagran APP

छेड़खानी के आरोप में नगर पार्षद पर प्राथमिकी

बेगूसराय। बखरी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 20 के नगर पार्षद मो. मौसूक पर एक महिला ने छेड़खा

By Edited By: Published: Sun, 27 Mar 2016 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 27 Mar 2016 03:02 AM (IST)
छेड़खानी के आरोप में नगर पार्षद पर प्राथमिकी

बेगूसराय। बखरी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 20 के नगर पार्षद मो. मौसूक पर एक महिला ने छेड़खानी के आरोप में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में महिला ने कहा कि बुधवार की रात्रि करीब 10 बजे स्थानीय पार्षद मो. मौसूक एक अन्य युवक मो. शोएब के साथ उसके घर में जबरन घुस गये और छेड़खानी करने लगे। महिला का कहना है कि हो-हल्ला करने पर पड़ोस के लोग जुट गये। तब तक मौके की नजाकत को देख पार्षद साथ वाले युवक के साथ खिसक गए। इधर जब इस संबंध में मो. मौसूक से पूछा गया तो उन्होंने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उसके राजनैतिक प्रतिद्वंदी ने एक साजिश के तहत महिला द्वारा झूठा आरोप लगाकर छवि खराब करने का कुचक्र रचा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.