गायब किशोरी मंदिर में शादी कर पति संग घर लौटी
बेगूसराय थाना क्षेत्र की पहसारा पूर्वी पंचायत के देवड़ा से गायब किशोरी दस दिन बाद घर लौट गई। इस संबंध में किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री के गायब होने की शिकायत थाने में लिखित आवेदन देकर गरही के कुंदन कुमार को आरोपित किया था।
बेगूसराय : थाना क्षेत्र की पहसारा पूर्वी पंचायत के देवड़ा से गायब किशोरी दस दिन बाद घर लौट गई। इस संबंध में किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री के गायब होने की शिकायत थाने में लिखित आवेदन देकर गरही के कुंदन कुमार को आरोपित किया था। उस पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। लेकिन मामला प्रेम प्रसंग का निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों 30 नवम्बर को घर से भागकर समस्तीपुर थानेश्वर स्थान मंदिर में परिणय सूत्र में बंध गए। दसवें दिन आरोपी कुंदन उसके साथ अपने गांव गरही वापस आया। उसके वापसी की सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन आक्रोशित होकर युवक के घर की घेराबंदी कर मारपीट करने पर उतारू हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नावकोठी पुलिस को दी। सूचना पाकर एएसआई महेश प्रसाद सिंह ने दोनों को थाना लाया। किशोरी को 164 के बयान के लिए बेगूसराय भेज दिया गया। नव विवाहिता दंपति ने बताया कि दोनों में पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अपनी मर्जी से शादी की है। मामला का विस्तृत खुलासा न्यायालय में किशोरी के बयान से ही होगा।