Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Begusarai: बदमाशों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर की हत्या, बाइक भी ले भागे हत्यारे, दो खोखा बरामद

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 02:25 PM (IST)

    Bihar Crime बेगूसराय के बाघा ओवर ब्रिज पर फाइनेंस कर्मी जमुई निवासी पिंटू राय को बदमाशों ने गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शी ने चार से अधिक गोली मारने की बात कही है लेकिन मौके से दो खोखे ही बरामद हुए।

    Hero Image
    बेगूसराय में फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक से जा रहे फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। नगर थाना क्षेत्र के बाघा ओवर ब्रिज पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद वो मौके से फरार हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर थाना क्षेत्र के बाघा ओवर ब्रिज पर फाइनेंस कर्मी जमुई निवासी पिंटू राय को बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश पिंटू राय की बाइक भी लेकर भागे हैं। बताया जा रहा है कि लूट के दौरान बदमाशों ने हत्या की है।

    सूचना पर सदर डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। मौके से पुलिस को दो खोखा मिला है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी चार से अधिक गोली चलाने की बात कही है।

    जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर 12 बजे बाइक सवार पिंटू लोहियानगर से हर्रख स्थित भारत फाइनेंस की शाखा लौट रहे थे। पुल से उतरते ही पीछा कर रहे बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया। उसके बाद उनपर गोलियां बरसा दी।

    पिंटू कुमार एक गोली से बच गए। उसके बाद वे बदमाशों से हाथपाई के दौरान उनके सिर समेत सीने में दो गोली लगी। व्यस्त बाघा ओवर ब्रिज पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं टाइगर मोबाइल के जवानों ने लहूलुहान हालत में ई-रिक्शा से पिटूं को इलाज के लिए भेजा लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    परिजनों को वारदात की सूचना दी गई है। उनके पहुंचने पर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही करेगी। पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गई है।

    बिहार में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। बुधवार को फाइनेंस कर्मी की हत्या कर दी गई। वहीं धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। देवीपुर गांव में मंगलवार की रात धारदार हथियार से हमला कर 48 साल के युवक भरत चौधरी की बेरहमी से हत्या कर दी। भरत का घर से ही लगभग 400 मीटर की दूरी पर खेत में शव मिला। प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका है।