नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज
बेगूसराय। थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला उजागर हुआ है। इस संबंध में महेंशवाड़ा ग
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 12:53 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 12:53 AM (IST)
बेगूसराय। थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला उजागर हुआ है। इस संबंध में महेंशवाड़ा गांव की अपहृता की मां ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही रोहित पासवान की पत्नी कैली देवी, पुत्री सुलेना कुमारी, राजो महतो की पत्नी अनिता देवी को आरोपित किया है। अपहृता की मां ने बताया कि उसकी 14 वर्षीया पुत्री घर से आरोपी के साथ मंझौल घरेलू सामान खरीदने गई थी पर वो अभी तक वापस नहीं आई है। उसने बताया कि आरोपी अपराधी प्रवृति के है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशि कुमार ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें