Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रालोसपा की बैठक

प्रखंड क्षेत्र की फफौत पंचायत के मालपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों को सहायतार्थ के लिए रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Aug 2017 03:03 AM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 03:03 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रालोसपा की बैठक
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रालोसपा की बैठक

बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र की फफौत पंचायत के मालपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों को सहायतार्थ के लिए रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद ¨सह ने कहा, बाढ़ पीड़ितों को चंदा वसूल कर सहायता करने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पंचायत स्तर पर चंदा करके बाढ़ पीड़ितों को सहयोग करें। मौके पर जिला महासचिव मो. लुकमान, विश्वजीत पासवान, प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार छोटू, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार महतो, रामकिशोर प्रसाद ¨सह, बाबू प्रसाद महतो, रामबालक महतो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.