Move to Jagran APP

पंचायत भवन खोदावंदपुर में प्रखंड मुखिया संघ का गठन

रविवार को पंचायत भवन खोदावंदपुर में प्रखंड के मुखिया की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jul 2017 03:06 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jul 2017 03:06 AM (IST)
पंचायत भवन खोदावंदपुर में प्रखंड मुखिया संघ का गठन
पंचायत भवन खोदावंदपुर में प्रखंड मुखिया संघ का गठन

बेगूसराय। रविवार को पंचायत भवन खोदावंदपुर में प्रखंड के मुखिया की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मेघौल पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम ¨सह ने की। सदस्यों में सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकार कर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम ¨सह तथा सचिव पद पर दौलतपुर पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र पासवान को नामित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया माजिद हुसैन कोषाध्यक्ष पद पर खोदावन्दपुर की मुखिया शोभा देवी निर्वाचित हुए। सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकार कर राज्य सरकार द्वारा मुखिया के अधिकारों में की गई कटौती की ¨नदा की गई। साथ ही ग्यारह जुलाई को कारगिल भवन में मुखिया के साथ आहूत बैठक का एक स्वर से बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर बाड़ा पंचायत की मुखिया बेबी देवी, सागी पंचायत की मुखिया अनिता देवी, फफौत की मुखिया किरण देवी, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत की मुखिया प्रेमलता देवी, पूर्व मुखिया ¨टकू राय, राम पदार्थ महतो, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार राय उ़र्फ भोला, गिरीश कुमार एवं विक्रम कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.