Move to Jagran APP

जलस्तर वृद्धि होने से बाढ़ की चपेट में मटिहानी की सात पंचायत

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से मटिहानी प्रखंड की सात पंचायतों की स्थिति खराब है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 09:10 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 09:10 PM (IST)
जलस्तर वृद्धि होने से बाढ़ की चपेट में मटिहानी की सात पंचायत
जलस्तर वृद्धि होने से बाढ़ की चपेट में मटिहानी की सात पंचायत

बेगूसराय। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से मटिहानी प्रखंड की सात पंचायतों की स्थिति बदहाल हो गई है। रामदीरी-दो, रामदीरी-चार का सीतारामपुर, सिहमा, खोरमपुर, बलहपुर-दो पंचायत, बलहपुर-एक का ¨सहपुर, महेंद्रपुर, बलहपुर, गोरगामा पंचायत का खड़गपुर, माथयर, कासिमपुर आदि गांव टापू में तब्दील हो गया है। इन गांवों का सड़क संपर्क अन्य जगहों पर पूरी तरह टूट चुकी है। बाढ़ प्रभावित इन गांवों में पहुंचने का नाव ही एक मात्र साधन बच गया है। इन सभी गांव के सैकड़ों घरों में पानी भी प्रवेश कर गया है। बाढ़ प्रभावित रामजी ¨सह, विपिन ¨सह, सुभाष ¨सह, सीधो साह, वचन पासवान, सुधीर महतो, कपिलदेव राय आदि ने बताया कि पानी आने से लोगों की परेशानी तो बढ़ ही गई है। खासकर पशुपालकों की स्थिति और भी बदहाल हो गई है। पशुपालकों ने बताया कि पशुओं के लिए हरा चारा की समस्या है। किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। सीओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव की व्यवस्था कर दी गई है। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार राय, मुखिया ललन कुमार ¨सह, वंशराज ¨सह, मंजू देवी, शंकर ¨सह, पंसस मनोहर कुमार ¨सह आदि ने जिला प्रशासन से अविलंब बाढ़ राहत चलाने एवं पशुचारा की व्यवस्था करने की मांग की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.