Move to Jagran APP

दहेज के लिए विवाहिता को जिदा जलाया

खोदावंदपुर बेगूसराय। शुक्रवार की देर रात दहेज के लिए मेघौल पंचायत के वार्ड संख्या एक बेदुलिया निवासी सुनील सहनी ने 25 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी को जिदा जलाकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। इस मामले में मृतका के पिता चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी निवासी फुलेन सहनी ने मृतका के पति सुनील सहनी देवर कौशलेंद्र कुमार ससुर रवींद्र सहनी तथा सास सोनिया देवी के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार है। उनके संभावित ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 05:31 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता को जिदा जलाया
दहेज के लिए विवाहिता को जिदा जलाया

खोदावंदपुर, बेगूसराय। शुक्रवार की देर रात दहेज के लिए मेघौल पंचायत के वार्ड संख्या एक बेदुलिया निवासी सुनील सहनी ने 25 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी को जिदा जलाकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। इस मामले में मृतका के पिता चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी निवासी फुलेन सहनी ने मृतका के पति सुनील सहनी, देवर कौशलेंद्र कुमार, ससुर रवींद्र सहनी तथा सास सोनिया देवी के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार है। उनके संभावित ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। खुशबू के पिता फुलेन सहनी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी की शादी तीन मई 2018 को सुनील सहनी के साथ की थी। शादी में दान-दहेज भी दिया गया था। छह महीने पहले दामाद ने उन्हें बाइक वापस करते हुए इसके बदले बुलेट देने की मांग करने लगे। इससे इन्कार करने पर बेटी के साथ अक्सर मारपीट करते हुए प्रताड़ित करने लगे। बेटी अक्सर घटना की जानकारी उन्हें देती रहती थी। शुक्रवार की देर रात ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुशबू को जिदा जलाकर मार डाला। पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलने के बाद बेदुलिया आने पर सुनील के घर में अपनी बेटी को मृत पाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौक पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल भेज दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.