विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय के मेजर बालेंदु झा की वीरता को सम्मान, कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में दिखाया अदम्य साहस

Published: Sun, 16 Aug 2026 03:32 PM (IST)

बेगूसराय के मेजर बालेंदु कुमार झा को कुपवाड़ा में आतंकी हमले को नाकाम करने और चार घुसपैठियों को मार गिराने ...और पढ़ें

मेजर बालेंदु कुमार झा। फाइल

मेजर बालेंदु कुमार झा। फाइल

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय के लाल और 24 ग्रेनेडियर्स के जांबाज अधिकारी मेजर बालेंदु कुमार झा ने  असाधारण वीरता, साहस, सामरिक कौशल और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया।

इसके लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया है। वे बेगूसराय शहर के नागदह मोहल्ला निवासी स्व. शंकर झा के पुत्र हैं। 

मेजर झा ने 28 सितंबर 2025 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम चौकी पर हुए आतंकी हमले को नाकाम करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया था।

पाकिस्‍तानी घुसपैठ को क‍िया था नाकाम 

कम दृश्यता का लाभ उठाकर पाकिस्तान के स्पेशल कमांडो की चार सदस्यीय बाॅर्डर एक्शन टीम ने अग्रिम चौकी में घुसपैठ कर हमला करने का प्रयास किया था।

संदिग्ध गतिविधि भांपते हुए चौकी कमांडर मेजर बालेंदु कुमार झा ने तत्काल खतरे का आकलन कर टीम का नेतृत्व करते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की।

भारी गोलीबारी और बेहद करीब से हुई मुठभेड़ में उन्होंने असाधारण संयम और सामरिक दक्षता का परिचय देते हुए चारों घुसपैठियों को मार गिराया।

उनकी त्वरित कार्रवाई से चौकी सुरक्षित रही और बड़ा सुरक्षा खतरा टल गया। मेजर झा का पैतृक संबंध ग्राम नगदह, वार्ड संख्या-13 से है। पत्नी अमीषा और पुत्र रक्षित सहित उनके परिवार के लिए यह गौरव का क्षण है।

बेगूसराय के तीसरे अधिकारी, ज‍िन्‍हें म‍िला सेना मेडल

हाल के वर्षों में वह बेगूसराय से तीसरे सैन्य अधिकारी हैं, जिन्हें आतंकवाद विरोधी अभियान में वीरता के लिए सेना मेडल मिला है।

मेजर झा की वीरता के साथ उनका मानवीय पक्ष भी प्रेरणादायक है। लेफ्टिनेंट ऋषि के शहीद होने पर वह छुट्टी लेकर गृह क्षेत्र पहुंचे और परिजनों की मदद में कई दिन तक जुटे रहे। उनकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर पूरे बेगूसराय को गर्व है।