Move to Jagran APP

जनता को भ्रमित करने के लिए बनाया जा रहा महागठबंधन : राकेश सिन्हा

बेगूसराय। पीएम नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर देश

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 05:12 PM (IST)
जनता को भ्रमित करने के लिए बनाया जा रहा महागठबंधन : राकेश सिन्हा
जनता को भ्रमित करने के लिए बनाया जा रहा महागठबंधन : राकेश सिन्हा

बेगूसराय। पीएम नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर देश के विकास की दिशा में अग्रसर करने पर विरोधी घबरा गए हैं। अपना अस्तित्व बचाने के लिए लोगों में महागठबंधन का भ्रम फैलाया जा रहा है। उक्त बातें रविवार को तड़बन्ना मध्य विद्यालय के प्रांगण में भाजपा नेता अमर कुमार ¨सह के संयोजन में आयोजित विधानसभास्तरीय एनडीए कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहीं। उन्होंने एनडीए के नेताओं व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा गठबंधन को अटूट बताया। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता सह पूर्व प्रत्याशी अमर कुमार ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भ्रष्टाचारियों और बिचौलिए पर नकेल कसे जाने से संपूर्ण कुनबा परेशान है। विधान पार्षद सह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने महागठबंधन को फर्जी करार देते हुए कहा कि महागठबंधन बनाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचारियों से खुद अलग होकर आज राजग के स्वाभाविक गठबंधन का हिस्सा हैं। विधान पार्षद ने वामदलों पर निशाना साधा और कहा कि अब लाल झंडा भारत तेरे टुकड़े होंगे गैंग के हाथों में है। जिलाध्यक्ष संजय ¨सह ने कहा कि आज जब मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ तेजी से विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है, तब देश को गरीब बनाए रखने वाले लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री अशोक महतो, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण ¨सह, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सुरेंद्र मेहता, जदयू नेता ब्रजकिशोर मेहता आदि ने संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.