Move to Jagran APP

दिवंगत BJP MP भोला सिंह पंचतत्‍व में विलीन, सिमरिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

बेगूसराय के दिवंगत सांसद भोला सिंह की शवयात्रा उनके पैतृक गांव से निकल कर सिमरिया घाट पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 11:21 PM (IST)
दिवंगत BJP MP भोला सिंह पंचतत्‍व में विलीन, सिमरिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
दिवंगत BJP MP भोला सिंह पंचतत्‍व में विलीन, सिमरिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

पटना/ बेगूसराय [जागरण टीम]। भाजपा के वरिष्ठ नेता व बेगूसराय के सांसद भोला सिंह का शुक्रवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। शनिवार को विमान से उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया गया। देर शाम शव को बेगूसराय स्थित उनके आवास, फिर पैतृक गांव ले जाया गया। रविवार दोपहर में बेगूसराय के सिमरिया घाट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इसके पहले गंगा तट पर उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वहां मौजूद पुलिस जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को सलामी दी।


सिमरिया घाट पहुंची शवयात्रा, राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्कार

दिवंगत भोला सिंह की शवयात्रा रविवार की सुबह उनके गांव गढ़पुरा के दुनही से निकल कर बेगूसराय के अशोक नगर स्थित उनके घर पहुंची।


इसके बाद शवयात्रा गांधी स्टेडियम पहुंची। वहां उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, सुरेश शर्मा, विजय सिन्हा, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक अवधेश राय राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, विधान परिषद में सत्ताधारी दल के उप मुख्य सचेतक रजनीश कुमार, डीएम राहुल कुमार, एसपी अवकाश कुमार  ने दिवंगत सांसद भोला सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद शवयात्रा जगह-जगह होते हुए सिमरिया पहुंची, जहां राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शवयात्रा के दौरान अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इन्‍होंने दी श्रद्धांजलि
सांसद के पार्थिव शरीर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर सीपी ठाकुर, जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सांसद राकेश सिन्हा, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, विधान पार्षद रजनीश कुमार, भाजपा के उपाध्यक्ष देवेश कुमार, पूर्व मंत्री निखिल चौधरी, विधायक संजय टाइगर, अनिल सिंह, पूर्व विधायक व भाजपा नेता प्रेम रंजन पटेल, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ, पूर्व विधान पार्षद महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री अशोक महतो समेत अन्य दिग्गज नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत अन्य नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा की उनके निधन से न सिर्फ बेगूसराय एवं बिहार को, बल्कि देश को अपूरणीय क्षति हुई है। भोला बाबू बेबाक नेता थे। वे बड़ी शिद्दत के साथ कहीं भी अपनी बातों को रखते थे।
सिमरिया गंगा तट पर श्रद्धांजलि देने वालों में डीएम राहुल कुमार, एसपी अवकाश कुमार, सिविल सर्जन ब्रजनंदन शर्मा समेत पुलिस व प्रशासन के अन्य बड़े अधिकारी भी शामिल थे।
पटना में सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि
विदित हो कि भोला प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को अपराह्न काल में विमान से पटना लाया गया था। हवाई अड्डे से प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के  नेतृत्व में पहले इसे विधानसभा भवन ले जाया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, रामकृपाल यादव, कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव,जलसंसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित तमाम नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित
शनिवार को विधानसभा भवन से पार्थिव शरीर को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर लाया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद सी पी ठाकुर, सांसद वीणा देवी, संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, सम्राट चौधरी, अनिल शर्मा महामंत्री राधा मोहन शर्मा, प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री अनिल कुमार विधायक अरूण सिन्हा, नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, विधान पार्षद रजनीश कुमार के अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए।

loksabha election banner

दिवंगत सांसद भोला सिंह

देर शाम बेगूसराय लाया गया शव
इसके बाद शनिवार देर शाम उनका शव बेगूसराय स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। वहां से शव को पैतृक गांव गढ़पुरा के दुनही लाया गया, जहां से रविवार को शवयात्रा विभिन्न जगहों से होते हुए सिमरिया घाट पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.