कुशवाहा ने फिर रखी सम्मानजनक सीटों की मांग, बोले: अब खिचड़ी नहीं, पक रही खीर
राजग में अभी भी रालोसपा की सीटों का पेंच फंसा हुआ है। पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की बातों से तो ऐसा ही लगाता है। उन्होंने क्या कहा, आप भी जानिए।
बेगूसराय [जेएनएन]। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार की सियासत में पहले खिचड़ी पकती थी, लेकिन अब खीर पकने लगी है। 2014 के मुकाबले रालोसपा की ताकत में काफी इजाफा हुआ है। उस ताकत का आकलन करते हुए एनडीए में सीटों का सम्मानजनक बंटवारा होना चाहिए। कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीटों के बंटवारे को लेकर बात कर रहे थे।
पार्टी की बढ़ी है ताकत
रालोसपा सुप्रीमो ने कहा कि बिहार में उनकी पार्टी की ताकत 2014 के मुकाबले बढ़ी है। इसे देखते हुए राजग में सीटों का बंटवारा किया जाना चाहिए। यह बंटवारा सम्मानजनक होना चाहिए।
जल्दी ही साफ हो जाएगी स्थिति
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजग में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है। घटक दलों के साथ बैठकों का दौर जारी है। उम्मीद है कि आने वाले समय में स्थिति साफ हो जाएगी।
बदल गया खिचड़ी का स्वाद, सहर से आ रही खुशबू
कुशवाहा ने कहा कि वे 2014 के लोकसभा चुनाव के समय की सियासती खिचड़ी का स्वाद कुछ और था। अब जब 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले खिचड़ी के बजाय खीर के स्वाद को भांपने की कोशिश की जा रही है।
अब खिचड़ी का स्वाद बदल चुका है और खीर से खुशबू आ रही है।