बस पड़ाव में वैशाली जिले के खलासी की मौत
बेगूसराय। गुरुवार की दोहपर बस पड़ाव में वैशाली जिले के बिझौली निवासी खलासी की संहेहास्पद हालत में मौत हो गई। बस के कर्मचारियों ने बस में उसका शव देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान वैशाली जिले के बिझौली निवासी नारायणा भगत के पुत्र रवीन्द्र भगत के रूप किया गया है।
बेगूसराय। गुरुवार की दोपहर बस पड़ाव में वैशाली जिले के बिझौली निवासी खलासी की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। बस के कर्मचारियों ने बस में उसका शव देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शव की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान वैशाली जिले के बिझौली निवासी नारायणा भगत के पुत्र रवीन्द्र भगत के रूप किया गया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा ने ह्दयाघात से मौत होने की संभावना व्यक्त की है। बस पड़ाव में रहे बस मालिकों ने मृतक के परिजनों को मौत की सूचना दी है। इधर परिवहन संघ के सुधीर कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि वह जन्दाहा रूट के बस में खलासी व क्लि्नर का काम करता था। इधर कुछ दिनों से वह घर गया था। गुरुवार को वापस काम की तलाश में बेगूसराय बस पड़ाव आया और उसकी तबीयत खराब थी। दोपहर चापाकल पर पानी पीने के बाद वह यात्री पड़ाव के पास लगे एक बस की सीट पर आराम करने गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।