राजनीति में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते थे कैलाशपति मिश्र
बेगूसराय। कैलाशपति मिश्र सदैव भाजपा के प्रेरणा स्तंभ बने रहेंगे। वे अद्वितीय संगठनकर्ता थे। उनके विच
बेगूसराय। कैलाशपति मिश्र सदैव भाजपा के प्रेरणा स्तंभ बने रहेंगे। वे अद्वितीय संगठनकर्ता थे। उनके विचारों से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती थी। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ¨सह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजनीति में वे हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखते थे। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री व विधानपार्षद श्री सूरजनंदन कुशवाहा ने कहा कि कैलाशपति मिश्र के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। वे प्रखर कवि और कर्मयोगी थे। उनके विचार शाश्वत हैं। मौके पर जिला महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, उपाध्यक्ष बलराम ¨सह, जिला मंत्री सीताराम ¨सह, आलोक बंटी, विकास कुमार, कुंदन भारती, प्रवक्ता रूपेशमणी ¨सह, देवानंद कुशवाहा, सनातन मिश्रा, श्रीधर मिश्रा सहित अन्य ने भी स्व. मिश्रा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया।