Move to Jagran APP

राज्य प्रतियोगिता : कर्ज लेकर इतिहास रचने की हो रही है तैयारी

सात वर्षों के बाद एक बार फिर से बेगूसराय जिला को राज्य प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता में पूरे राज्य से अंडर-14 से 19 तक के 12 सौ खिलाड़ी सहित शिक्षक, प्रभारी और आफिशियल के पदाधिकारी आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:44 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:44 PM (IST)
राज्य प्रतियोगिता : कर्ज लेकर इतिहास रचने की हो रही है तैयारी
राज्य प्रतियोगिता : कर्ज लेकर इतिहास रचने की हो रही है तैयारी

बेगूसराय : सात वर्षों के बाद एक बार फिर से बेगूसराय जिला को राज्य प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता में पूरे राज्य से अंडर-14 से 19 तक के 12 सौ खिलाड़ी सहित शिक्षक, प्रभारी और आफिशियल के पदाधिकारी आ रहे हैं। जिला प्रशासन राज्य प्रतियोगिता की लगभग सारी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा कर रही है। मगर प्रतियोगिता के लिए राज्य से प्राप्त राशि को लेकर एक बड़ा पेंच फंसा हुआ है। यह प्रतियोगिता 22 से 24 तक गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाना है। कर्ज के भरोसे चल रही है तैयारी

loksabha election banner

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा बेगूसराय जिला में कबड्डी के बालक वर्ग की राज्य प्रतियोगिता कराने का आदेश जारी किया है। विभाग ने इस आयोजन के लिए 18 लाख रुपये भी जिला को आवंटित किया था। परंतु, ऐसी-डीसी बिल के चक्कर में राशि की निकासी पर वित्त विभाग द्वारा रोक लगा दी गई है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने खेल विभाग को बतौर कर्ज 18 लाख रुपये नजारत से जारी कर दिया। मगर, चेक 19 सितम्बर को मिल सका। इधर, बैंक ने चेक क्लीयरेंस के लिए एक दिन यानी बीस सितम्बर का समय लिया गया। मगर, 21 को मुहर्रम, 22 को चौथा शनिवार और 23 को रविवार होने की वजह से बैंक तीन दिनों के लिए बंद हो गया। शनिवार से प्रतियोगिता शुरू होने वाली है। जिसमें भाग लेने के लिए शुक्रवार की रात से ही खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। एक शारीरिक शिक्षक ने बताया कि इतने बड़े आयोजन में लाखों का खर्च है। प्रति खिलाड़ी ढ़ाई सौ रुपये प्रतिदिन खाने के लिए दिया जाना है। यानी रोजाना सिर्फ खाने पर तीन लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा शिक्षक-प्रशिक्षक और आफिशियल की खुराकी सहित खेल के लिए अन्य जरूरी सामग्री भी जुटानी है। ऐसी स्थिति राशि की भारी किल्लत हो सकती है। हम लोग आपस में एक दूसरे से राशि जुटाकर काम कर रहे हैं। डीएम अध्यक्ष और एसपी हैं उपाध्यक्ष

राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभाग द्वारा राज्य स्तरीय आयोजन समिति का भी गठन किया गया है। जिसमें जिलाधिकारी राहुल कुमार अध्यक्ष, एसपी व डीडीसी उपाध्यक्ष और जिला शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक आशीष आनंद सदस्य सचिव हैं। इसके अलावा 15 अन्य पदाधिकारी और राज्य स्तरीय संघों के प्रतिनिधि सदस्य होते हैं। यानी इस प्रतियोगिता की सफलता में पूरी जिला प्रशासन सहित राज्य के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उसके बावजूद सबसे जरूरी खर्च के लिए राशि की निकासी न होना एक बड़ा प्रश्न खड़ा कर रहा है।

-----------------------

राज्य प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राशि की किल्लत नहीं है, व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दरअसल चौथे शनिवार के कारण राशि निकासी में समस्या हुई है। वर्ष 2011-12 में राज्य महिला प्रतियोगिता का आयोजन जिला में हुआ था। उस समय के एसी-डीसी बिल के कारण राशि निकासी पर रोक लगा दी गई थी। परंतु, जिलाधिकारी को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, तत्काल उतनी ही राशि नजारत से जारी कर दिया।

आशीष आनंद, जिला खेल पदाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.