Move to Jagran APP

कौशलेंद्र कुमार ¨सह अध्यक्ष व रामदेव साहु बने जिला मंत्री

बेगूसराय : बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला सम्मेलन में संघ की नई कमेटी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 09:32 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 09:32 PM (IST)
कौशलेंद्र कुमार ¨सह अध्यक्ष व रामदेव साहु बने जिला मंत्री
कौशलेंद्र कुमार ¨सह अध्यक्ष व रामदेव साहु बने जिला मंत्री

बेगूसराय : बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला सम्मेलन में संघ की नई कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी के अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ¨सह एवं मंत्री रामदेव साहु को बनाया गया। संघ के उपाध्यक्ष के रूप में भागीरथ प्रसाद, राम विलास राय, विजय कुमार सिन्हा, शैलेंद्र कुमार, राम सागर पासवान एवं प्रीतम कुमार राय को शामिल किया गया। सहायक जिला मंत्री पद के लिए मुरारी प्रसाद एवं अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष के लिए राजेश कुमार पासवान, संयुक्त मंत्री के लिए सुनील कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार-1, संजय प्रसाद यादव, राम नरेश ¨सह एवं अखिलेश्वर राम, संगठन मंत्री के लिए मो. जावेद अख्तर, संघर्ष मंत्री के लिए चंद्रदेव चौधरी, उप संघर्ष मंत्री के लिए राकेश कुमार-2, कार्यालय मंत्री के लिए दीपक कुमार-2, अंकेक्षक के लिए चक्रधर झा एवं सुरेन्द्र प्रसाद ¨सह का चयन किया गया। संघ के सम्मानित अध्यक्ष पद के लिए राजनंदन चौधरी तथा मुख्य संरक्षक पद के लिए महेश्वर ¨सह व कमलदेव ¨सह का चयन किया गया।

loksabha election banner

प्रस्ताव पारित : सम्मेलन में जिला स्तर पर कर्मचारियों की लंबित सेवा संपुष्टि, वरीयता सूची का प्रकाशन, शेष बचे योग्य राजस्व कर्मचारियों को एसीपी व एमएसीपी देने, निलंबित पांच राजस्व कर्मचारियों का निलंबन समाप्त करने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग डीएम से करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा राज्य सरकार से राजस्व कर्मचारियों का ग्रेड पे दो हजार चार सौ रूपये करने, राजस्व अधिकारी के पद पर 50 प्रतिशत प्रोन्नति देने, जिले में रिक्त राजस्व कर्मचारी के पदों पर शीघ्र नियमित नियुक्ति करने आदि की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में 25 अक्टूबर को राजभवन मार्च एवं 15 नवंबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शत प्रतिशत भागीदारी देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.