कुख्यात नागमणि का हुआ जेल ट्रांसफर
बेगूसराय : मंडलकारा बेगूसराय में बंद दर्जनों आपराधिक मामलों का आरोपित तथा चेरिया बरियारपुर, खोदावंदप
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 08:26 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 08:26 PM (IST)
बेगूसराय : मंडलकारा बेगूसराय में बंद दर्जनों आपराधिक मामलों का आरोपित तथा चेरिया बरियारपुर, खोदावंदपुर व गढ़पुरा थाना क्षेत्र का आतंक कुख्यात नागमणि महतो का जेल ट्रांसफ़र किया गया है। उक्त बातों की जानकारी एसपी आदित्य कुमार ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में छौड़ाही ओपी क्षेत्र के नारायण पीपर गांव में मारे गए नागमणि महतो के भाई मुकेश महतो के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल देखा जा रहा था। जेल में बंद होते हुए भी नागमणि बदले की भावना से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने में सफल ना हो, इसके लिए उसे बेगूसराय मंडलकारा से भागलपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें