अनुमंडल पदाधिकारी ने किया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण
बेगूसराय। बिहार सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश पर गुरुवार को लगभग दस बजे अनुमंडल पदाधिकारी दुर्गेश क
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 04:05 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 04:05 PM (IST)
बेगूसराय। बिहार सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश पर गुरुवार को लगभग दस बजे अनुमंडल पदाधिकारी दुर्गेश कुमार ने रेफरल अस्पताल मंझौल का औचक निरीक्षण किया। इस संबंध में एसडीओ ने बताया निरीक्षण के दौरान दंत चिकित्सक डॉक्टर कुंदन कुमार उपस्थित थे। औचक निरीक्षण में डॉक्टर स्वस्ति अनुपस्थित पाई गई। लेकिन मौके पर डॉक्टर स्वस्ति का आवेदन रखा हुआ था। आवेदन स्वीकृत था या अस्वीकृत यह स्पष्ट नहीं था। मौके से फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित पाये गए। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थिति पंजी तथा अन्य पंजियों का भी अवलोकन करते हुए कहा कि जांच प्रतिवेदन डीएम के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें