प्रभारी डीएम ने किया प्रखंड कार्यालय सहित योजनाओं का औचक निरीक्षण
बेगूसराय। प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त कंचन कपूर ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सहित योजनाओं
बेगूसराय। प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त कंचन कपूर ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सहित योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड, अंचल, मनरेगा कार्यालय सहित चेरिया बरियारपुर पंचायत की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीडीओ सहित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में प्रभारी डीएम ने प्रखंड में संचालित सात निश्चय, आवास एवं शौचालय योजना की संचिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने चेरिया बरियारपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात एवं नौ में निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित आवास योजना, पीसीसी ढलाई, गली एवं शौचालय का निरीक्षण किया। अधूरे आवास योजना के लाभार्थियों को शीघ्र निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया। वहीं पूर्ण आवास वाले लाभुक को उत्साहित भी किए। लाभुकों द्वारा मजदूरी की राशि मांग किए जाने पर मनरेगा के कर्मी को शीघ्र राशि भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने लाभुकों को मनरेगा में राशि के अभाव में बिलंब से राशि मिलने संबंधी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी डीएम के साथ एसडीएम दुर्गेश कुमार, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, कनीय अभियंता मृत्युजंय कुमार सहित अन्य कर्मी साथ थे।