Move to Jagran APP

फोटो:: वर्तमान में और बढ़ गया है हिन्दी का महत्व : प्राचार्य

बेगूसराय। शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में हिन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन प्राचार

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 03:17 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 03:17 PM (IST)
फोटो:: वर्तमान में और बढ़ गया है हिन्दी का महत्व : प्राचार्य
फोटो:: वर्तमान में और बढ़ गया है हिन्दी का महत्व : प्राचार्य

बेगूसराय। शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में हिन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन प्राचार्य विनोद कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा, वर्तमान अर्थयुग में हिन्दी का महत्व और भी बढ़ गया है। राजभाषा और संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार हो रहा है।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीसीए प्रभारी नवीन कुमार झा ने 14 से 28 सितंबर तक आयोजित हिन्दी पखवाड़ा के दौरान होनेवाले कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान नारा लेखन, सुलेख, कविता वाचन, कहानी कथन, एकल गान, वाद-विवाद की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जबकि शिक्षक विनोद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजभाषा हिन्दी के संवैधानिक स्थिति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन आठवीं के छात्र रितेश, आशुतोष एवं सातवीं के सुविनय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बाद में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान सफल प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। सफल प्रतिभागियों में निबंध लेखन (कनिष्ठ वर्ग) में रितेश कुमार-प्रथम, अपर्णा गुप्ता-द्वितीय एवं अतुल कुमार मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि वरिष्ठ वर्ग में श्रुति कुमारी-प्रथम, अंजली कुमारी-द्वितीय एवं प्रतीक सागर-तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में रितेश कुमार-प्रथम, विपक्ष में रोहित कुमार प्रथम एवं मुस्कान कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम, खुशी कुमारी ने द्वितीय एवं समीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कृष्णकांत गौरव ने प्रथम, प्रिया कुमारी ने द्वितीय एवं अंकित आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.