Move to Jagran APP

पति-पत्‍नी के विवाद में दामाद ने चलाई गोली, सास की मौत, साला घायल

पति-पत्‍नी के विवाद में गोली चल गई। गुस्साए दामाद ने सास की हत्‍या कर दी। गोलीबारी में मासूम साला भी जख्‍मी हो गया। घटना बिहार के बेगूसराय में हुई।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 11:30 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 11:39 PM (IST)
पति-पत्‍नी के विवाद में दामाद ने चलाई गोली, सास की मौत, साला घायल
पति-पत्‍नी के विवाद में दामाद ने चलाई गोली, सास की मौत, साला घायल

बेगूसराय [जेएनएन]। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में दामाद ने सास और साले को गोली मार दी। सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल साले का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। घटना बेगूसराय के बहोरचक गांव में मंगलवार की रात हुई।

loksabha election banner

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मनटुन मुखिया और फूल कुमारी देवी की पुत्री कौशल्या देवी की शादी लक्ष्मण सहनी से हुई है। पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़े होते हैं। मंगलवार को पति से झगड़ा कर कौशल्या मायके चली आई।

रात में लक्ष्मण तीन बाइक पर पांच साथियों के साथ बहोरचक आ धमका। ससुराल आते ही वह पत्नी से गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान सास से भी तू-तू मैं-मैं होने लगी। गुस्साए लक्ष्मण ने सात वर्षीय साले अमन को गोली मार दी। गोली बालक के कंधे को चीरते हुई निकल गई। इसके बाद उसने सास के सीने में गोली मार दी।  सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल साला खतरे से बाहर है।

वारदात को अंजाम देने के बाद लक्ष्मण साथियों के साथ फरार हो गया। ग्रामीणों ने अमन को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से ही कौशल्या का अता-पता नहीं है। लक्ष्मण सहनी अपराधी प्रवृत्ति का है। वह पुलिस पर फायरिंग समेत कई संगीन मामलों में फरार चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.