Move to Jagran APP

जमीन से बेदखल परिवार ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष शुारू की भूख हड़ताल

बेगूसराय। बलिया अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जिला कानू विकास संघ, बेगूसराय के बैनर तले बलिया के मनसेरपु

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 05:51 PM (IST)
जमीन से बेदखल परिवार ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष शुारू की भूख हड़ताल
जमीन से बेदखल परिवार ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष शुारू की भूख हड़ताल

बेगूसराय। बलिया अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जिला कानू विकास संघ, बेगूसराय के बैनर तले बलिया के मनसेरपुर वार्ड संख्या चार की पीड़िता विधवा कानू महिला मूंगा देवी सपरिवार भूख हड़ताल पर बैठी रही। इस मौके पर मूंगा देवी ने कहा कि मेरे वास की 15 धुर जमीन को पड़ोसी अजय यादव ने जबरन दखल कर गाय-भैंस रखने का घर बना लिया है। इसके लिए कई जगह गुहार लगाने के बावजूद न्याय नहीं मिलने पर जिला कानू विकास संघ की मदद से सपरिवार भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। मौके पर मौजूद संघ के जिलाध्यक्ष योगाचार्य गुडाकेश कुमार ने कहा कि गरीबों के हक और न्याय के लिए सरकार कोई भी हो, लोग भ्रष्ट व्यवस्था से परेशान हैं। इसीलिए सरकार नहीं व्यवस्था बदलनी चाहिए। गरीब विधवा मूंगा देवी को न्याय मिलना चाहिए। मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ साह, रामलखन साह, सत्यनारायण साह, अनिक साह, रीना देवी, अर्जुन साह, गुलाम साह, राम उदय साह, सुधीर साह, मोती साह, सुनील साह, कविता देवी, रीता देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.