पुल निर्माण की मांग को ले दूसरे दिन भी जारी रहा भूख हड़ताल
बेगूसराय। मटिहानी-शाम्हो पथ में गंगा नदी पर पुल निर्माण की मांग को ले जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचि
बेगूसराय। मटिहानी-शाम्हो पथ में गंगा नदी पर पुल निर्माण की मांग को ले जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप ¨सह की भूख हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अनशन के समर्थन में जाप के अन्य नेता व कार्यकर्ता भी बैठे रहे। लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप ¨सह ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण शाम्हो प्रखंड आज भी टापू बना हुआ है। जिला मुख्यालय आने के लिए महज 14 किलोमीटर की दूरी तय करने की बजाय वहां के लोगों को 80 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। यदि मटिहानी-शाम्हो पथ में गंगा नदी पर पुल का निर्माण हो जाता है तो शाम्हो प्रखंड के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग व आंदोलन के बाद भी सरकार इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं कर सकी है जिसके कारण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु करना पड़ा है। अनशन पर बैठे लोगों को पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय यादव, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष अंजय पासवान, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश पासवान, रूपेश यादव, प्रवीण कुमार, समीर ¨सह चौहान, कमल कुमार, धनंजय ¨सह आदि ने भी संबोधित किया।