Move to Jagran APP

हम कार्यकर्ताओं ने मंत्री डा. संतोष सुमन का किया स्वागत

बेगूसराय। बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डा. संतोष सुमन का बुधवार को बखरी में हम कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री विधानसभा उप चुनाव को लेकर एनडीए के प्रचार के लिए कुशेश्वरस्थान जा रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 11:11 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 11:11 PM (IST)
हम कार्यकर्ताओं ने मंत्री डा. संतोष सुमन का किया स्वागत
हम कार्यकर्ताओं ने मंत्री डा. संतोष सुमन का किया स्वागत

बेगूसराय। बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डा. संतोष सुमन का बुधवार को बखरी में हम कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री विधानसभा उप चुनाव को लेकर एनडीए के प्रचार के लिए कुशेश्वरस्थान जा रहे थे। बाजार के महादेव स्थान चौक पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुभाष सिंह परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। मौके पर चंदन कुमार, रत्नेश ठाकूर, मोहन साहनी, भरत चौधरी, राको सिंह, राकेश मालाकार, मंटुन साहनी, सुजीत पोद्दार, उमेश साहनी, विकास साहनी, मनोज साहनी, रोशन साहनी, सुनील साहनी आदि मौजूद थे। लघु जल संसाधन मंत्री ने तेघड़ा प्रखंड का किया दौरा

loksabha election banner

तेघड़ा। हिदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव, लघु जल संसाधन एवं एससी/एसटी कल्याण मंत्री डा. संतोष कुमार सुमन ने तेघड़ा प्रखंड के पकठौल का दौरा किया। इंदिरा ज्योति उच्च विद्यालय, पकठौल के प्रांगण में सैकड़ों ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी समाज के गरीब, शोषित, वंचित एवं उपेक्षित लोग आज भी सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांगठनिक एवं राजनीतिक रूप से काफी पिछड़े हुए हैं। इन्हें शिक्षित, संगठित और प्रेरित कर ही असली भारत की परिकल्पना की जा सकती है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही इन समुदायों के लिए बदहाली से निकालने का रास्ता है। मौके पर जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, जिला महासचिव दर्शन चौधरी उर्फ सरदर्शन, जिला प्रवक्ता माधव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर, लक्ष्मी सदा, प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार महतो, गुड्डू कुमार चौरसिया आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.