Move to Jagran APP

अच्छे कर्म सकारात्मक ऊर्जा की प्रेरणास्रोत है : मंत्री

साहेबपुर कमाल बेगूसराय। अछे कर्म मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। सकारात्मक ऊर्जा माता की कृपा से ही मिलती है। इसके उपरांत ही मनुष्य सकारात्मक कार्य कर पाते हैं। पूर्व से अर्जित पुण्य ही मनुष्य को धर्म-कर्म का सहभागी बनाते है। उक्त बातें कार्तिक मास की संक्रांति के शुभ अवसर पर मुंगेर राजघाट में प्रवाहित उत्तरायणी गंगा के तट पर आयोजित कल्पवास मेला के उद्घाटन एवं ध्वजारोहण समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सह श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 05:14 PM (IST)
अच्छे कर्म सकारात्मक ऊर्जा की प्रेरणास्रोत है : मंत्री
अच्छे कर्म सकारात्मक ऊर्जा की प्रेरणास्रोत है : मंत्री

साहेबपुर कमाल, बेगूसराय। अच्छे कर्म मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। सकारात्मक ऊर्जा माता की कृपा से ही मिलती है। इसके उपरांत ही मनुष्य सकारात्मक कार्य कर पाते हैं। पूर्व से अर्जित पुण्य ही मनुष्य को धर्म-कर्म का सहभागी बनाते है। उक्त बातें कार्तिक मास की संक्रांति के शुभ अवसर पर मुंगेर राजघाट में प्रवाहित उत्तरायणी गंगा के तट पर आयोजित कल्पवास मेला के उद्घाटन एवं ध्वजारोहण समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सह श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म प्रत्येक कालखंड में विश्व शोधकर्ता के शोध का विषय रहा है। सनातन धर्म की विशेषता वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित है। जिसमें आपसी सद्भाव प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा से ही कल्पवासी कल्पवास को प्रेरित होते हैं। कल्पवास से मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्राप्त मोक्ष न हम देखेंगे न आप देखेंगे, यह सदा उद्देश्य रहता है। इस अवसर पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कल्पवास न केवल मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग है बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर मनुष्य में पवित्र भावनाओं को प्रस्फुटित भी करता है। मौके पर मौजूद भाजपा नेता सह आयोजन समिति के संयोजक अमर कुमार सिंह ने जिला प्रभारी मंत्री से मेले के विस्तार के लिए प्रशासनिक सहयोग की मांग करते हुए कहा कि मुंगेर राजघाट के उत्तरवाहिनी गंगा तट का पौराणिक महत्व शाश्वत है। लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसका अपेक्षित विकास नहीं हो सका। जिसे पुनस्र्थापित करने की जरूरत है। ताकि हमारी इस गौरवशाली विरासत का संरक्षण हो सके। इस अवसर पर समारोह का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक यादव ने की। समारोह से पूर्व उद्घाटनकर्ता सहित उपस्थित अतिथियों ने बाबा कमलनयन जी महाराज के सानिध्य में मेले के मुख्य खालसा में विधिवत ध्वजारोहण व वाराणसी के आचार्यों के द्वारा भव्य गंगा महाआरती के साथ मेले की शुरुआत हुई। गंगा महाआरती स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसे देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर सुरेंद्र प्रसाद यादव, पैक्स अध्यक्ष गोरेलाल यादव, जनार्दन पटेल, शंभूशरण कर्मशील, अजय भारती, फगीन्द्र यादव, अनिल यादव, डॉ. सुरेश प्रसाद, मुकेश यादव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.