विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइकिल से बेगूसराय के हरिगिरि धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Published: Thu, 18 Jun 2026 11:33 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गढ़पुरा के बाबा हरिगिरि धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

साइकिल से जाते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (जागरण)

साइकिल से जाते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (जागरण)

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हरिगिरि धाम साइकिल से पहुंचे।

  2. उन्होंने पूजा-अर्चना कर स्वच्छता का संदेश दिया।

  3. भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठित रहने का आह्वान किया।

संंवाद सूत्र, गढ़पुरा (बेगूसराय)। गुरुवार को सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बाबा हरिगिरि धाम पूजा करने पहुंचे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले। अंग वस्त्र से उनका स्वागत किया गया।

मंत्री ने कहा कि हिन्दुओं को संगठित होना होगा। देश आज संक्रमण काल से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

इससे पूर्व सांसद सह मंत्री गढ़पुरा बस स्टैंड चौक से बाबा हरिगिरि धाम तक अपने कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल से पहुंच कर लोगों को स्वस्थ रहने और तेल की बचत करने का संदेश दिए। इसके बाद बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा की तथा एक आम का पौधा लगाया।

प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश दिए जाने को लेकर उन्होंने धाम परिसर में झाड़ू लगाते हुए कहा कि स्वच्छता में भगवान का वास होता है। बाबा भोलेनाथ का स्थान स्वच्छ और सुंदर बना रहे, इसके लिए सफाई बहुत जरूरी है।

कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान ग्रामीण राम पुकार पासवान ने उन्हें गढ़पुरा में डिग्री कॉलेज के लिए उपयुक्त भवन रहने के बावजूद उसे मध्य विद्यालय मछराहा रजौड़ में जिला शिक्षा पदाधिकारी बेगूसराय के द्वारा शिफ्ट कराए जाने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तत्काल डिग्री कॉलेज चलाने के लिए बीईओ सह बीडीओ विकास कुमार के द्वारा बीआरसी के समीप सुरक्षित और सुव्यवस्थित भवन की रिपोर्ट भेजी गई थी। लेकिन डीईओ के निर्देश पर मध्य विद्यालय मछराहा रजौड़ कर दिया गया है।

दिवंगत पार्टी कार्यकर्ता के परिजनों से की मुलाकात

इसके बाद सांसद दिवंगत पार्टी कार्यकर्ता मृणाल सिंह के घर जाकर परिवार के सदस्यों से मिले। वहां से वे पार्टी के संस्थापक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह के आवास पर पहुंचे।

यहां आगामी श्रावणी मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों कराने के लिए आवेदन धाम न्यास समिति के द्वारा उन्हें दिया गया।

इस मौके पर जिला महामंत्री कुंदन भारती, जिला उपाध्यक्ष सुमित सन्नी, सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार विरेश, जिला प्रभारी शशि भूषण कुमार बबलू, प्रदेश मंत्री सुनील राम, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमेश पासवान, नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार, मंडल अध्यक्ष कमल किशोर झा, धाम विकास समिति के सचिव विकास कुमार सिंघानिया, दिपांशु कुमार आदि उपस्थित थे।