Move to Jagran APP

बिहार में सबसे अधिक वोट पाकर गदगद हुए गिरिराज

बेगूसराय। भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को बड़ी उपलब्धि मिली है। वे बिहार में सर्वाधिक वोट पाने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव परिणाम में उन्हें 6 लाख 87 हजार 577 वोट मिले।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 04:56 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 04:56 PM (IST)
बिहार में सबसे अधिक वोट पाकर गदगद हुए गिरिराज
बिहार में सबसे अधिक वोट पाकर गदगद हुए गिरिराज

बेगूसराय। भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को बड़ी उपलब्धि मिली है। वे बिहार में सर्वाधिक वोट पाने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव परिणाम में उन्हें 6 लाख 87 हजार 577 वोट मिले। इतने वोट बिहार के अन्य 39 लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अन्य किसी पार्टी के नेता को नहीं मिला। गिरिराज सिंह की जीत का अंतर भी बड़ा रहा। जीत के अंतर में भी वे राज्य में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 4 लाख 22 हजार 217 मतों के बड़े अंतर से भाकपा के कन्हैया कुमार पर जीत दर्ज की। कन्हैया कुमार को मात्र 2 लाख 67 हजार 917 मत से ही संतोष करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि बिहार में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज करने वाले नेता में मधुबनी के भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक यादव रहे। उन्होंने 4 लाख 54 हजार 106 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। प्राप्त वोट की बात करें, तो उन्हें कुल 5 लाख 94 हजार 811 मत ही मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बद्री कुमार पूर्वे को मात्र 1 लाख 40 हजार 705 वोट ही मिल सका।

loksabha election banner

अब तक किसी उम्मीदवार को नहीं मिला इतना वोट : पूर्व के लोकसभा चुनाव की बात करें, तो बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने व जीतने वाले किसी उम्मीदवार को इतना वोट नहीं मिला था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले डॉ. भोला सिंह को 4 लाख 28 हजार 277 वोट मिले थे जबकि गिरिराज सिंह ने करीब इतने मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। इसी तरह वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले जदयू उम्मीदवार डॉ. मोनाजिर हसन को सिर्फ 2 लाख 5 हजार 680 वोट मिला था। हालांकि तब और आज के मतदाताओं की संख्या में चार लाख से अधिक का अंतर जरूर है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.