ऐतिहासिक क्षणों को याद दिलाता है परिभ्रमण
बेगूसराय। मुख्यमंत्री छात्र परिभ्रमण योजना के तहत शनिवार को सुबह सात बजे सदर प्रखंड के उत्क
बेगूसराय। मुख्यमंत्री छात्र परिभ्रमण योजना के तहत शनिवार को सुबह सात बजे सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धबौली डीह के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार के नेतृत्व में बच्चे परिभ्रमण के लिए सोनपुर रवाना हुए। प्रधान ने कहा कि सरकार की यह योजना बच्चों को ऐतिहासिक श्रणों को याद दिलाता है। बच्चे ऐतिहासिक ²श्य से रूबरू होते हैं। बच्चों में मानसिक विकास होता है। सरकार की यह योजना वास्तव में सराहनीय है। कहा, वर्ग अष्टम के सभी सेक्शन के छात्र-छात्राएं परिभ्रमण के लिए चल रहे हैं। इन्हें विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला के विहंगम नजारा दिखाया जाएगा। बच्चे सोनपुर मेला के संबंध में किताबों में पढ़ा करते थे। आज अपने नजरों से देखेंगे। बच्चों की शिक्षिका शारदा कुमारी, उदय कुमार झा, मृत्युंजय शुक्ला, सघन कुमार, अवधेश कुमार आदि शिक्षक बच्चों के साथ परिभ्रमण पर निकले।