Move to Jagran APP

मजदूरों को मिली योजनाओं की जानकारी

चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय) : प्रखंड मुख्यालय के विश्वकर्मा मंदिर के निकट बिहार प्रदेश भवन व पथ न

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 05:37 PM (IST)
मजदूरों को मिली योजनाओं की जानकारी
मजदूरों को मिली योजनाओं की जानकारी

चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय) : प्रखंड मुख्यालय के विश्वकर्मा मंदिर के निकट बिहार प्रदेश भवन व पथ निर्माण संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह के नेतृत्व में मजदूरों की बैठक हुई। बैठक में जिला मंत्री सुनील कुमार ने सरकार के द्वारा मजदूरों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मजदूरों के निबंधन में लगने वाली कागजात व अन्य चीजों की जानकारी दी। इसके अलावा गठित प्रखंड कमेटी में संशोधन करते हुए जगदीश शर्मा को प्रखंड मंत्री, सतीश पासवान को अध्यक्ष, राहुल पासवान को संगठन मंत्री, उमेश ¨सह को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही सदस्य पद पर संशोधन किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष रामकुमार ¨सह, जितेंद्र ¨सह, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, कंचन देवी, कालीचरण साह, विकास गुप्ता, रामपुकारी देवी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.