विजय सहनी हत्याकांड में चार नामजद, दो गिरफ्तार
नावकोठी बेगूसराय। नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा में विजय सहनी हत्याकांड मामले में जहां मृतक की चाची अनिता देवी के बयान पर ग्रामीण संतोष कुमार संजीव साह राहुल कुमार व शिवम महतो को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजीव साह व राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
नावकोठी, बेगूसराय। नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा में विजय सहनी हत्याकांड मामले में जहां मृतक की चाची अनिता देवी के बयान पर ग्रामीण संतोष कुमार, संजीव साह, राहुल कुमार व शिवम महतो को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजीव साह व राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी में उक्त आरोपितों पर विजय सहनी को 10 बजे दिन में घर से बुला कर ले जाने व हत्या किए जाने को आरोप लगाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हत्यारोपी संतोष का अवैध संबंध मित्र की बहन के साथ था। विजय ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था जिसके कारण वह सबों की आंख कि किरकिरी बना था। अवैध संबंध के उक्त राज छिपाने के लिए चारों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे घर से बुलाकर हत्या कर दिया और शव को खेत में ठिकाने लगा दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।