Move to Jagran APP

आज गंगा में तेजी से बढ़ सकता है पानी

बेगूसराय। मंगलवार को गंगा में तेजी से पानी बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी बाढ़ नियंत्रण विभाग के का

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 09:59 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 09:59 PM (IST)
आज गंगा में तेजी से बढ़ सकता है पानी
आज गंगा में तेजी से बढ़ सकता है पानी

बेगूसराय। मंगलवार को गंगा में तेजी से पानी बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता भुवनेश्वर मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार के दिन से हाथीदह में भी गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि सोन नदी पर वाणसागर परियोजना से शनिवार को 35 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रविवार को भी 2.55 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की संभावना व्यक्त की गई। इस कारण बिहार में गंगा और सोन नदी के तटीय इलाके में स्थिति गंभीर हो सकती है। इधर, केन्द्रीय जल आयोग के रिपोर्ट की मानें तो हाथीदह में गंगा का वाटर लेवल सोमवार को 42.46 सेंटीमीटर था। हाथीदह में सोमवार को गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। मंगलवार को गंगा के पानी में और वृद्धि की संभावना है। गंगा ऊफान पर है। शनिवार को मध्यप्रदेश सोनबराज से छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण गंगा और सोन खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सरकार ने पटना, रोहतास और अरबल को रविवार को ही एलर्ट घोषित कर दिया था। बाढ़ का असर :

loksabha election banner

अभी गंगा के पानी से बाढ़ का असर जिला के गंगा पार शाम्हो दियारा, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, बलिया, साहेबपुर कमाल आदि प्रखंडों में पानी फैला है। शाम्हो प्रखंड में तो पानी चारों ओर फैल गया है। कुछ जगह लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। पानी के तेज बहाव के कारण नया कुरहा और धनहा के बीच सड़क भी टूट गई है। सूर्यगढ़ा टोटहा पथ पर तीन से चार फीट पानी बह रहा है। जिसके कारण लोगों के लिए अकहा कुरहा, टोटहा, सोनवर्षा सहित अन्य जगहों से प्रखंड मुख्यालय आना समस्या बनी हुई है।

सरकारी व्यवस्था : बाढ़ के कारण शाम्हो में परेशान लोगों के लिए सरकारी व्यवस्था की बात करें, तो सरकारी स्तर पर अभी तक सिर्फ पांच नाव उपलब्ध कराया जा सका है। इसके अलावा किसी तरह की सरकारी सहायता प्रभावितों को नहीं मिल पाई है। लोगों ने की मांग : शाम्हो प्रखंड के सलहा सैदपुर बरारी पंचायत के मुखिया पमपम देवी, भाकपा अंचल मंत्री अशोक ¨सह सहित प्रखंड के सभी राजनीतिक दल के लोगों ने सरकार से अविलंब पशुचारा और राहत की व्यवस्था करने की मांग की है। मुखिया पमपम देवी ने कहा कि सबसे ज्यादा समस्या चिकित्सा की है। मुखिया ने डीएम से बाढ़ का पानी रहने तक एक महिला चिकित्सक को शाम्हो में प्रतिनियुक्त करने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.