मुहर्रम को लेकर बरौनी-गढ़हरा में किया गया फ्लैग मार्च
बेगूसराय। मुहर्रम को लेकर पुलिस कप्तान आदित्य कुमार के निर्देश पर तेघड़ा एवं बरौनी प्रखंड के बारो, गढ
बेगूसराय। मुहर्रम को लेकर पुलिस कप्तान आदित्य कुमार के निर्देश पर तेघड़ा एवं बरौनी प्रखंड के बारो, गढ़हरा, फुलवड़िया, ठकुरीचक, जीरोमाइल, बथौली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार की संध्या पूर्व चिन्हित क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों, मुख्य बाजारों एवं आसपास के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपस्थित प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। जिसका नेतृत्व सदर एसडीएम संजीव चौधरी, अभियान एएसपी अमृतेश कुमार, एएसपी सदर मिथलेश कुमार, बरौनी थाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार, फुलवड़िया थानाध्यक्ष विवेक भारती एवं गढ़हरा थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे के नेतृत्व ने किया। इस संबंध में गढ़हरा थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने बताया कि चिन्हित सभी संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारे के साथ प्रेमपूर्वक शांतिपूर्ण माहौल में सामाजिक सौहार्द व सांप्रदायिक सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि प्रशासनिक अनुमति (लाइसेंस) के अनुसार ताजिया जुलूस निकालने में दिए गए नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश हैं। साथ ही सामाजिक सौहार्द एवं सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष टीम भी बनाई गई है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही संबंधित क्षेत्र के प्रमुख चौक चराहों एवं मस्जिदों के आसपास पुरुष एवं महिला पुलिस बल की तैनाती रहेगी। मौके पर सहायक थाना गढ़हरा, फुलवड़िया, बरौनी सहित अन्य थाना क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में पुलिस बल फ्लैग मार्च में मौजूद थे।